उत्तराखण्ड में रिटायर्ड कर्नल कोठियाल होगे आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज देहरादून दौरे पर है। देहरादून पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि…

f80fcf98cfe250601eb6593e7e2925cb

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज देहरादून दौरे पर है। देहरादून पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और उन्ही के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा। 


 

सर्वे चौक  स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मीडियाकर्मियो से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य को लूटा है और यहां की जनता की जनभावनाओं की उपेक्षा की है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगो ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है। कहा कि जब जन बड़ी दलों के नेता राज्य को लूट रहे थे तब यह देशभक्त कोठियाल बॉर्डर में दुश्मनों से लड़ रहे थे। कहा कि और केदारनाथ की आपदा के बाद इस व्यक्ति ने उनका पुर्ननिर्माण किया था। 

केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड को देव भूमि कहते है,बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री हरिद्वार ऋषिकेश जागेश्वर  नीलकंठ जैसे पवित्र धाम यहा पर है। कर्नल अजय कोठियाल को भोले का फौजी भी कहते है। केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया के हिन्दुओं के लिए उत्तराखण्ड को अध्यात्म की राजधानी बनाया जायेगा। कहा कि देश की राजधानी दिल्ली होगी, ओर अध्यात्म की राजधानी उत्तराखंड होगी। केजरीवाल ने उत्तराखण्ड की सबसे ज्यादा समस्या रोजगार की बताते हुए कहा कि इससे पलायन भी हुआ है,कहा​ कि वह कर्नल कोठियाल के साथ मिलकर रोजगार का प्लान तैयार कर रहे है। इस दौरान उनके साथ रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल और आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी दिनेश मोहनिया भी मौजूद रहे।