Pithoragarh::: देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को किया याद

पिथौरागढ़ सहयोगी (Pithoragarh)। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती (Rajiv Gandhi birth anniversary) पर उनको याद किया गया। कांग्रेस…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

a3d211bbf2391fcebeb25ea3258b3ff1

पिथौरागढ़ सहयोगी (Pithoragarh)। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती (Rajiv Gandhi birth anniversary) पर उनको याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस अवसर पर पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा राजीव गांधी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने देश में युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार दिया। संचार क्रांति की शुरुवात उन्होंने की, महिलाओं को सम्मान, रोजगार के नए आयाम की नींव रखने वाले राजीव गांधी ही थे। 
 

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार देश में काबिज हुई है, तब से पूरे देश में युवा सबसे ज्यादा प्रताड़ित किये गये हैं। बेरोजगारी इतनी बड़ गई है कि युवाओं को अब भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। इन्होंने हर वर्ष युवाओं से नौकरियां छीनने का कार्य किया है।
आज राजीव गांधी के जन्म दिवस पर युवाओं ने प्रण लेना होगा कि इस युवा विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इनको दिखाना होगा कि जो युवाओं के साथ खिलवाड़ करता है उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

 

वक्ताओं ने राजीव गांधी के जन उपयोगी कार्यों को याद किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, ,भुवन पांडे, तिलक जोशी,मदन भट,पदमा बिष्ट, गजेंद्र वल्दिया, त्रिलोक बिष्ट,खीमराज जोशी नारायण कोहली, शुभम बिष्ट,शिवम पंत, नवीन ऐरी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।