Uttarakhand: दहेज हत्या में नामजद 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 28 अप्रैल 2021- दहेज हत्या के एक मामले में थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। मामले को लेकर मृतका के मायका पक्ष ने गंगोलीहाट थाने में तहरीर दी थी।

new-modern

तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी का विवाह 5 जुलाई 2020 को गंगोलीहाट के ग्राम हनेरा निवासी, नन्दन सिंह बोरा पुत्र जोगा सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच की आनलाइन बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

Uttarakhand- 24 घंटे में आए कोरोना (Corona) के 6054 मामले 108 की मौत

आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही नंदन सिंह बोरा व उसके परिजनों ने मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया।

पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला द्वारा की गई। जिसके बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ को निर्देशित कर टीम गठित की गई।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- गूंगी युवती से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने बुधवार यानि आज आरोपी नन्दन सिंह पुत्र जोगा सिंह, हरीश सिंह पुत्र जोगा सिंह तथा पार्वती पत्नी हरीश सिंह, निवासी ग्राम हनेरा, गंगोलीहाट को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया चल रही है।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw