Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- युकां कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क और बीमारी को लेकर किया जागरुक

पिथौरागढ़ सहयोगी, 26 अप्रैल 2021 पिथौरागढ़ (Pithoragarh। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक व अन्य इलाकों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 26 अप्रैल 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़ (Pithoragarh। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक व अन्य इलाकों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया और मास्क वितरित किये। पूर्व विधायक मयूख महर के दिशा-निर्देशन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ताओं ने यह मुहिम चलाई।

यह भी पढ़े….

Pithoragarh- बारिश, बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

इस दौरान युकां नेताओं ने कहा कि पूरे देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच सरकारें लाचार नजर आ रही हैं, लेकिन कांग्रेस और युकां कार्यकर्ता इस संकट के समय अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझ रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क वितरण पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े….

Pithoragarh- घाट चौकी में कोरोना जांच की व्यवस्था करना जनहित में: रावत

कहा कि सरकार और प्रशासन को भी इसमें अत्यधिक सक्रिय व संवेदनशील भूमिका निभाने की जरूरत है। इस मुहिम में रजत विश्वकर्मा, शिवम पंत, आलोक लुईस, अंकुर महर, जितेंद्र भंडारी, कमलेश कसनियाल, नवीन ऐरी, अभिषेक कोहली, नवीन भंडारी, शंकर लाल, सागर कुमार व दीपक सौन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos