Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Weekend Lockdown in UP- यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, इन शहरों में रहेगा नाइट कर्फ्यू, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ, 20 अप्रैल 2021- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown in UP) का ऐलान…

लखनऊ, 20 अप्रैल 2021- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown in UP) का ऐलान किया है। जिसके तहत शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक बंदी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठात पूरी तरह बंद रहेगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह भी पढ़े…..

Almora- व्यापारियों के हितों को लेकर ले निर्णय, बोली नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष

योगी सरकार ने भले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों को मानने से इन्कार कर दिया हो, लेकिन सरकार कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार यानि आज टीम-11 के साथ हुई बैठक में टीम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि कोविड-19 की इस विभीषिका के बीच संयम और धैर्य हमारा सबसे बड़ा हथियार है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी (लॉकडाउन) (Weekend Lockdown in UP)  प्रभावी रहेगी।

इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 8 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां Weekend Lockdown in UP प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस दौरान शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का भी वृहद अभियान चलेगा।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos