यहां जुटे हैं प्रदेश के सभी वैज्ञानिक, अपने उत्कृष्ट माँडलों के साथ कर रहे हैं प्रतिभाग

डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने किया राज्य विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा- एडम्स इंटर काँलेज में चार दिवसीय राज्यस्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरु हो गया…

डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने किया राज्य विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

IMG 20181218 WA0061
photo -uttranews

अल्मोड़ा- एडम्स इंटर काँलेज में चार दिवसीय राज्यस्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरु हो गया है | इस महोत्सव में राज्यभर से विभिन्न जिलों से चयनित छात्र वैज्ञानिक अपने माँडलों के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं |
महोत्सव का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिज्ञासा आविष्कार को बढ़ावा देती है। शिक्षकों को बच्चों में जिज्ञासा के गुण का विकास करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए संयुक्त निदेशक एससीईआरटी रघुनाथ लाल आर्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों की सृजनशीलता को बढ़ाती है।

IMG 20181218 WA0057
photo -uttranews

महोत्सव के संयोजक सीईओ जगमोहन सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय महोत्सव के अल्मोड़ा में आयोजित होने को गर्व का विषय बताया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। समारोह के बाद श्री चौहान ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बच्चों द्वारा बनाये गये माॅडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, हरीश पंत, कैलाश गुरुरानी   भी मौजूद रहे |

IMG 20181218 WA0059

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

समारोह का संचालन प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। इस मौके पर उप निदेशक राय सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक एचबी चंद, एबीईओ तारा सिंह, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ हीरा सिंह बोरा, महामंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, डा0 भुवन पाण्डे, विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर, राजू महरा, प्रधानाचार्य सीके तिवारी, प्रधानाचार्य मदन मोहन वर्मा, डीसी पंत, डा0 कैलाश डोलिया, प्रधानाध्यापक प्रकाश त्रिपाठी, सीमा जोशी, नीरू पाण्डे, दीपा गुप्ता, पीसी पाण्डे, किशन खोलिया,मनीष जोशी, कमल किशोर तिवारी, नितेश काण्डपाल सहित अनेक शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।

IMG 20181218 WA0050
photo -uttranews