Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Corona virus update- पिछले 24 घंटे में 89 हजार से अधिक केस, इतने मरीजों की हुई मौत, ए​क क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2021देश में कोरोना वायरस Corona virus संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होते जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस…

नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2021
देश में कोरोना वायरस Corona virus
संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होते जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 89 हजार से अधिक मामले सामने आए है। जबकि 714 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से हालत चिंताजनक है। एक बार फिर कोरोना वायरस Corona virus संक्रमण मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 89 हजार 129 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पिछले करीब 6 महीने में एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले है। इससे पहले 20 सितंबर को 92 हजार 605 मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में 44,202 लोग संक्रमण से ठीक हुए और इस दौरान कुल 10 लाख 46 हजार 605 सैंपल टेस्ट हुए।

यह भी पढ़े..

corona virus- अल्मोड़ा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया लोगों को जागरुक

पिछले 24 घंटे में 714 लोगों ने इस Corona virus संक्रमण से अपनी जान गंवाई है। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 6 लाख 58 हजार 909 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना Corona virus के कुल एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत हो गई है।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा शामिल है। जहां हालात काफी चिंताजनक है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos