Uttarakhand बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को बागेश्वर में दिया गार्ड ऑफ आर्नर, राजनीतिक हलकों में आया तूफान

उत्तरा न्यूज डेस्क, 22 मार्च 2021बागेश्वर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Uttarakhand मदन कौशिक को गार्ड आफ आर्नर देने के मामले ने तूल…

उत्तरा न्यूज डेस्क, 22 मार्च 2021
बागेश्वर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Uttarakhand मदन कौशिक को गार्ड आफ आर्नर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्षी दलों ने पुलिस पर प्रोटोकाल भूलने का आरोप जड़ दिया है।

Uttarakhand मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के साथ कई बड़े बदलाव इस बीच हुए है। ऐसे में अधिकारियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि प्रोटोकाल के तहत किसका सम्मान करना है और किसका नहीं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चले कि आज बागेश्वर दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पुलिस द्वारा गार्ड आफ आर्नर दिया गया। जबकि प्रोटोकाल के तहत प्रदेश अध्यक्ष व मंत्रियों को गार्ड आफ आर्नर ​नहीं दिया जाता है।

यह मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में अब पुलिस अफसर सफाई दे रहे है। पुलिस ने अपनी गलती मान ली है।
उत्तराखंड (Uttarakhand) पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने कहा कि मामला पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आया है। यह पुलिस की गलती है।

उन्होंने कहा कि जिले के संबंधित आरआई को सरकार बदलने व मंत्री बदलने की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराई जा रही है। भरणे ने कहा कि जल्द ही अन्य जिलों के अधिकारियों को प्रोटोकाल की गाइडलाइन के लिए निर्देशित किया जाएगा।
इधर इस मामले के सामने आने के बाद जहां राजनीतिक हलकों में तूफान आ गया है वही, पुलिस महकमे में भी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तराखंड (Uttarakhand) परिवर्तन पार्टी के ​केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने इसे पुलिस अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई इसकी जांच होनी चाहिए और पुलिस के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand Breaking- सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रहे है। सरकार सत्ता का दुरुप्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि या तो इसमें सरकार एक्शन लें या फिर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सुविधाएं मुहैया कराएं।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/