Almora- दूसरी बार मंत्री बनने के बाद अल्मोड़ा पहुंची रेखा आर्या कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 21 मार्च 2021 – Almoraमहिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री बनने के बाद रेखा आर्या प्रथम बार अल्मोड़ा पहुँची। इससे पूर्व क्वारब में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके आनुषंगिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या को फूल-मालाओं से लाद दिया।

यह भी पढ़े…

Almora- कोसी पुनर्जनन अभियान (Kosi Regeneration Campaign) के तहत हुए कई कार्यक्रम

Almora Breaking- अलग—अलग मामलों में 2 अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरी खबर

क्वारब से सैकड़ों गाड़ियों की काफिले के साथ रेखा आर्या सोहन टैंट हाउस बाड़ी बगीचा (Almora) पहुँची जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा मंत्री रेखा आर्या का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनके महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री बनने से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़े…

Almora सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थी कैम्पस प्लेसमेंट में चयनित

Almora- आप उपाध्यक्ष का धरना सातवें दिन भी जारी

rajya mantri Rekha Arya

पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या (rajya mantri Rekha Arya) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला का सम्मान करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है।

यह भी पढ़े…

Almora कांंग्रेस हुई सक्रिय, बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा बैठक आयोजित

Almora- विरासत कार्यक्रम आज से, लोक नृत्यों की होगी प्रस्तुति

उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए एक मंत्री के नाते उनसे जो बन पड़ेगा उसे करने के लिए वे सहर्ष तैयार हैं। उन्होंने मंत्री का दायित्व प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

यह भी पढ़े…

Almora- विवेकानंदपुरी वार्ड वासियों ने आपसी सहमति (Mutual consent) से सुलझाया मार्ग व निकासी नाली का विवाद, धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने की थी पहल


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जिलामंत्री बिनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र साह, सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पन्त, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, संजय डालाकोटी, भूपाल सिंह, बिशन कनवाल, अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भट्ट,

अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, अध्यक्ष भाजयुमो सुनील बिष्ट, अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल, लीला बोरा, निर्मला जोशी, माया जोशी, बीना नयाल, चम्पा पाण्डे, गंगा बिष्ट, लता पाण्डे, निर्मला जोशी, मीना नेगी, प्रेमा मेर, गीता जोशी, दीप्ति सोनकर, अभय साह, संदीप सिंह भोज, मनोज जोशी, दीपक वर्मा, संजय साह, नरेन्द्र आगरी, आनन्द डंगवाल, अमन नज्जौन उपसचिव, व्यापार मण्डल, राहुल बोरा, गोपाल सिंह नयाल, देवेन्द्र सत्यपाल, सुनील जोशी, सलमान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw