Almora: उपपा का आरोप- गैरसैंण (Gairsain) को नई कमिश्नरी बनाना भाजपा की साजिश

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 16 मार्च 2021
Almora
गैरसैंण ​​कमिश्नरी को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। कहा कि राज्य में मण्डल की नहीं बल्कि राजनीतिक, प्रशासनिक परिसीमन की जरूरत है।

new-modern

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा ये वही भाजपा है जिसकी नीतियों को लेकर मजदूर, किसान से लेकर बैंक कर्मचारी तक आंदोलन में उतारू है।

यह भी पढ़े……

Almora Breaking- नाबालिग से छेड़छाड़ के अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरी खबर

कहा कि उत्तराखंड राज्य के 20 वर्ष की दुर्दशा के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टिया जिम्मेदार है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को नए मण्डल बनाए जाने की घोषणा की है जबकि नए मण्डल की कोई जरुरत नही है। बल्कि सरकार को चाहिए था कि वह गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएं।

यह भी पढ़े……

Almora- गैरसैंण कमीश्नरी (Gairsain mandal) के विरोध में निकाली रथ यात्रा

कहा कि राज्य में दोनों मंडलो को खत्म करके नए जिले बनाये जाने चाहिए। राज्य में मंडलों की नहीं बल्कि प्रशासनिक इकाईयों, ब्लॉक मुख्यालयों, विधानभाओं तथा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की जरूरत है।

यह भी पढ़े……

Almora- सर्वदलीय महिला संस्था की होली 18 को

कहा कि नए मण्डल के गठन के पीछे महंगाई, भष्टाचार आदि की बहस को भटकाने की साजिश है। कहा कि इनके सभी निर्णय दिल्ली से होते है और उत्तराखंड की मान सम्मान की रक्षा केवल उत्तराखंड के लोग और उनका नेतृत्व ही कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बदलने की घटना पर तिवारी ने कहा कि बतौर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को राजनीतिक तौर पर 4 साल पूरा करने का समय भी नही दिया और अब नए मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार के फैसलों को बदल रहे है यहां तक कि सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। इस दौरान पार्टी की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, गोपाल राम, नारायण राम भी मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/