Almora- आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाए आरोप

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता ने अल्मोड़ा almora में एक प्रेस वार्ता करते हुए उत्तराखंड बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के बदलाव से भाजपा का चरित्र जनता के सामने आ चुका है।

यह भी पढ़े..

Uttarakhand- डीएम ने दिए ईई लोनिवि के वेतन रोकने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Almora सेवा पुस्तिका व अन्य व्यक्तिगत पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन देहरादून में कराने का विरोध

आप नेता ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को जबरन दो उपचुनावों की दहलीज पर खडा कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक सांसद को मुख्यमंत्री बनाए जाने से जहां सांसद की सीट पर उपचुनाव होगा वहीं मुख्यमंत्री की खाली कुर्सी के लिए भी उपचुनाव का आर्थिक बोझ प्रदेश सरकार पर पडेगा।

यह भी पढ़े..

Almora- तीरथ के सीएम बनने पर अल्मोड़ा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

आम आदमी पार्टी ने एक अहम प्रश्न पूछते हुए कहा कि क्या 57 विधायकों की भाजपा पार्टी में ऐसा कोई भी काबिल विधायक नहीं था जिसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था? कहा कि उत्तराखंड की जनता के चार साल बर्बाद करने के लिए भाजपा को उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़े..

Almora- कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बयान- मुख्यमंत्री बदलकर 4 साल की असफलता से ध्यान भटका रही भाजपा

पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के आशीष जोशी, संजय पाण्डे, नवीन चन्द्र, भुवन चन्द्र जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/