महिला दिवस (Womens Day) पर केवी में नारी संघर्षों की गाथाओं को किया याद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Womens Day) के मौके पर नारी संघषों की गाथाओं को याद किया गया

अल्मोड़ा, 08 मार्च 2021- केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(Womens Day) के मौके पर नारी संघषों की गाथाओं को याद किया गया।

new-modern

यह भी पढ़े….

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day)- इस‌ बच्चों व शिक्षकों ने किया महिला अभिभावकों को सम्मानित

समारोह का उद्घाटन प्रधानाचार्य माला तिवारी ने किया। इसके बाद संगीत शिक्षिका पुष्पा कपिल के निर्देशन में सरस्वती वंदना कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Womens Day


इस मौके पर कक्षा 12 की छात्रा मिताली पांडे ने 21 वीं सदी में नारी विषय पर अपने विचार रखे, विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षिका वर्षा ध्यानी ने भारतीय स्वतंत्रता अांदोलन में महिलाओं के योगदान पर वकत्वय दिया और कहा कि नारी शक्ति के सहयोग के बिना आजादी संभव नहीं थी।

शिक्षिका शिल्पा जोशी ने आधुनिक भारत की सफलतम महिलाओं की चर्चा की और उनके व्यक्तित्वों पर प्रकाश डाला। स्नातकोत्तर शिक्षक घनश्याम शर्मा ने नारी गाथाओं के इतिहास पर कविताएं सुनाई।

प्रधानाचार्य डा. माला तिवारी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयां दी और सभी छात्राओं और महिला कर्मियों से इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की। प्रधानाचार्य डा. तिवारी ने शिक्षक घनश्याम शर्मा द्वारा रचित कविता संग्रह पंछी सा मेरा मन का विमोचन भी किया।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw