Almora- विधानसभा प्रभारी पपनै एवं किरौला ने ली कांंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

अल्मोड़ा, 03 मार्च 2021
जिला कांंग्रेस कार्यालय Almora में कांंग्रेस के जागेश्वर विधानसभा प्रभारी निशांत पपनै एवं अल्मोड़ा प्रभारी संजय किरौला ने कांंग्रेस कार्यालय में बैठक कर कांंग्रेस संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की।

new-modern

इस अवसर पर कांंग्रेस विधानसभा प्रभारियों ने बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन की जानकारी ली तथा संतोष जाहिर किया।

यह भी पढ़े….

Almora- जिला विकास प्राधिकरण से जनता त्रस्त, सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

Almora- जिला पत्रकार संघ की बैठक- पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

जागेश्वर विधानसभा प्रभारी निशान्त पपनै ने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में बूथ कांग्रेस कमेटियों का गठन बड़ी तेजी के साथ हो रहा है यह काफी सराहनीय है। इन बूथ कांंग्रेस कमेटियों से निश्चित रूप से आने वाले समय में कांंग्रेस को मजबूती मिलेगी।

अल्मोड़ा (Almora) विधानसभा प्रभारी संजय किरौला ने कहा कि वर्तमान में जनता कांंग्रेस को आशा भरी दृष्टि से देख रही है। केवल जरूरत है एकजुट होकर मेहनत करने की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांंग्रेसजन लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं उससे निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगी।

यह भी पढ़े….

Almora- ढौरा की टीम ने जीता जय मां विंध्यवासिनी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला

Almora-प्रदेश प्रभारी के स्वागत के बीच ‘आप’ (AAP) ने किया शक्ति-प्रदर्शन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का महंगाई से बुरा हाल है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे जनता त्रस्त हैं। अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर केवल देश की जनता को छलने का कार्य किया है।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेसजन अब एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कांंग्रेस को मजबूत करने का काम करें ताकि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर कर सामने आये।

महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि महिला कांंग्रेस के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है तथा लोगों को लगातार कांंग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, हर्ष कनवाल, हाजी नूर अकरम खान, दीप सिंह डांगी,

नरेन्द्र बनौला, हरीश सिंह, अरविन्द रौतेला, अख्तर हुसैन, विनोद सिंह, हीरा सिंह डोलिया, हरीश सिंह गैलाकोटी, गोपाल राम, कुन्दन नेगी, प्रमोद पवार भीमा, मनोज रावत, जीवन नैनवाल, हरीश रावत, हेम आर्या, महेश आर्या, गोपाल चौहान, प्रताप राम, नरेश बाराकोटी, जैबुल निशा अन्सारी, गोपा नयाल, पारू उप्रैती, उजमा परवीन, कुन्दन बिष्ट, शरद साह, दीपा साह, संजय सिज्वाली, संजय कुमार, अंकुर कांडपाल, राजेन्द्र तिवारी, दीपक कुमार सहित कई कांंग्रेसजन मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/