ललित लटवाल बने जिला सहकारी बैंक के प्रशासक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

तीन संचालक मंडल के सदस्य भी किए नामित अल्मोड़ा-: वरिष्ठ भाजपा नेता ललित लटवाल को अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का प्रशासक नियुक्त कर दिया ग़या…

तीन संचालक मंडल के सदस्य भी किए नामित

IMG 20181126 WA0025

25
26

अल्मोड़ा-: वरिष्ठ भाजपा नेता ललित लटवाल को अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का प्रशासक नियुक्त कर दिया ग़या है| शासन की ओर से ललित लटवाल को प्रशासक के अतिरिक्त धर्मेंद्र बिष्ट, रमेश बहुगुणा और नरेन्द्र भंडारी को संचालक मंडल का सदस्य नामित किया गया है| जिला सहकारी बैंक में दर्जनों समर्थकों के बीच उनका स्वागत किया गया| इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, जीएम विवेकानंद पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष पांडे, कैलाश गुरुरानी, ब्लाँक प्रमुख सूरज सिराड़ी, विनीत बिष्ट, गिरीश खोलिया, भगवत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे| नव नियुक्त प्रशासक ने सहकारिताओं की मजबूती के लिए काम करने को अपनी प्राथमिकता बताया|