shishu-mandir

Chamoli Disaster- आपदा में मृतकों के परिजनों को अविलंब दी जाए सहायता राशिः मुख्यमंत्री

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तरा न्यूज डेस्क

new-modern
gyan-vigyan

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि आपदा Chamoli Disaster में जिन मृतकों की पहचान हो जाए, उनके आश्रितों को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिन शवों की शिनाख्त न हो पा रही हो, उनके डीएनए रिकाॅर्ड सुरक्षित रखे जाएं। मुख्यमंत्री रावत ने बृहस्पतिवार को सचिव आपदा प्रबंधन से आपदा राहत कार्यों, सर्च व रेस्क्यू आपरेशन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सर्च व रेस्क्यू के काम को लगातार जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की कमी न हो।

saraswati-bal-vidya-niketan


वहीं मुख्यमंत्री ने तपोवन में भीषण आपदा में मारे गए हेड कान्स्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बुधवार को कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया और मंगलवार को हेड कान्स्टेबल मनोज चौधरी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इसे भी पढ़े……..

Chamoli Disaster- बड़े बांधों पर तत्काल रोक लगाये सरकार – उलोवा ने की मांग

chamoli disaster update: अब तक 19 शव बरामद, 202 लोग लापता, रेसक्यू जारी

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपदा में मृत्यु का होना बहुत दुखद है। रैणी व तपोवन क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी में सभी मृतकों के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए आपरेशन पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू के साथ ही आपदा राहत कार्यों की उच्च स्तर से लगतार मॉनिटरिंग की जा रही है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/