Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Ranikhet- बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा, चुनाव जीतने को बूथ स्तर तक मेहनत करें कार्यकर्ता

Ranikhet

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट नें पर्यटक नगरी रानीखेत (Ranikhet) में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव जीनते के लिए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

रानीखेत,05 फरवरी 2021- भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट नें पर्यटक नगरी रानीखेत (Ranikhet) में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव जीनते के लिए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एनसीसी कैडेट्स को एचआईवी (hiv) को लेकर किया जागरुक

रानीखेत (Ranikhet) नगर के पंचेश्वर महादेव मंदिर के हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता के महत्व को जानती है।

ranikhet

उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो वास्तव में काम करने वाले कार्यकर्ता के मनोबल को बढ़ाती है और उनके महत्व को समझती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

बड़ी खबर – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने चुनाव लड़ने को लेकर कही यह बात

साथ ही उनसे आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान करते हुए उनसे बूथ स्तर तक मेहनत करने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी की पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार आएगी जिससे प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल व संचालन जिला महामंत्री प्रेम शर्मा द्वारा किया गया। इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री के रानीखेत (Ranikhet) में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

राजेश खन्ना (rajesh khanna) के खिलाफ चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा को उनसे माफी न मांग पाने का रहेगा मलाल


कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, विमला रावत, मंडल अध्यक्ष भिकियासेन त्रिलोक सिंह भंडारी, ध्यान सिंह नेगी, ललित मोहन पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा वीडियो अपडेट के लिए हमारे youtube चैनल के इस लिंक को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw