रानीखेत में कांग्रेस ने निकाली जनआक्रोश रैली

राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग रानीखेत। रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” कार्यक्रम के तहत रानीखेत विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रानीखेत…

Ranikhet congress rally

25
26

राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

रानीखेत। रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” कार्यक्रम के तहत रानीखेत विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रानीखेत नगर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में बीएसएनएल टावर से रामलला का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान नारे के साथ विशाल जनआक्रोश रैली निकाली।

जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


रैली को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और मर्यादा के प्रतीक हैं। रामलला के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित एक-एक रुपये का सम्मान और उसकी पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में सामने आए कथित चोरी एवं अनियमितताओं के आरोप अत्यंत निंदनीय हैं। भाजपा शासनकाल में ऐसे आरोप सामने आना करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला है तथा धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर भी समय-समय पर गंभीर प्रश्न उठते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में हुई सोना चोरी एवं अनियमितताओं के मामलों ने भी श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ाई है। उन्होंने मांग की कि इन सभी मामलों सहित श्री राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा रामलला किसी एक दल या संगठन के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। इसलिए उनके नाम पर जुटाए गए धन का पूरा और पारदर्शी हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस किसी धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि सत्य, जवाबदेही और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए यह संघर्ष लड़ रही है।

वही वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता या भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। साथ ही कहा कि भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के आदर्श हैं।

इसलिए रामलला के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित धन का पारदर्शी हिसाब जनता के सामने आनाचाहिए। यदि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना जनआंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, नपा अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत प्रेम अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण देवगिरी गोस्वामी,महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, नगर अध्यक्ष भतरोजखान कैलाश पंत, पूर्व प्रमुख भगवती रेखाडी, बीडीसी नरेंद्र नेगी, महिपाल सिंह बिष्ट, दीपक पंत, अतुल जोशी, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय व सोनू सिद्दीकी अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply