shishu-mandir

नींद में था चालक सांसत में फंसी 9 लोगों की जान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। बसंत पंचमी के दिन ड्राइवर की लापरवाही के कारण वाहन दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। मामला तहसील भनोली के आरतोला का है। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 5:30 बजे तहसील भनोली क्षेत्रान्तर्गत पनुवानौला से 2 किलोमीटर आगे आरतोला के पास मैक्स संख्या यूके 04 टीए 1058 पाले के कारण फिसलने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे टकरा गया।यह वाहन हरिद्वार से धारचूला को जा रहा था। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक सहित इसमें सवार 9 लोग घायल हो गए । घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में खड़क सिंह पुत्र कल्याण सिंह चालक उम्र 32 वर्ष निवासी धारचूला पिथौरागढ़,
श्रीमती लक्ष्मी सावंत पत्नी आन सिंह उम्र 40 वर्ष,केशव दत्त पुत्र पिरकंन उम्र 56 वर्ष,आन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 52 वर्ष,भान सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 45 वर्ष,श्रीमती चंद्रा सोन पत्नी भान सिंह उम्र 50 वर्ष,गणेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 52 वर्ष,थीण देवी पत्नी गणेश सिंह उम्र 48 वर्ष, लीला देवी पत्नी भान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नेपाल घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि वाहन दूसरी तरफ खाई में नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

new-modern
gyan-vigyan