सुमित्रानंदन पंत के पैतृक आवास को बनाने संवारने में लगे 28 लाख, भवन में ताला, अंदर की हालत देख द्रवित हुए समिति के लोगआज

अल्मोड़ा के स्यूनराकोट में स्थित प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत के पैतृक आवास को विरासत के रूप में संवारा सजाया गया।समिति का कहना है…

Screenshot 2026 05 11 21 36 15 01 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा के स्यूनराकोट में स्थित प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत के पैतृक आवास को विरासत के रूप में संवारा सजाया गया।
समिति का कहना है कि 28 लाख रुपए की लागत से इसे सजाया संवारा गया था।


पिछले 2 सालों से इस भवन में ताला लगा दिया गया था, जिसे समिति के लोगों ने सामुहिक रूप से हटाया। अंदर की हालत द्रवित करने वाली है, लकड़ी का बीम क्षतिग्रस्त हो गया है, अंदर सीलन और दीमक का प्रकोप है, कमरे में पानी आया है।


यही नहीं ग्राउंड फ्लोर के कमरे अभी भी तालों में कैद हैं।
सोमवार 11 मई 2026 को सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति  कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक कविवर सुमित्रानंदन पंत जी के पैत्रिक गांव स्युनराकोट में उनके घर में संपन्न हुई । समिति ने 20 मई को जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने की बात कही।


      हालांकि सर्वप्रथम सुमित्रानंदन पंत जी के मकान में पिछले 2 साल से लगा प्रशासन का ताला सभी गांव वालों, ग्राम प्रधान व समिति सदस्यों के सामने तोड़ा (हटाया)गया ।


समिति के सदस्यों ने बताया कि 28 लाख में बने मकान की हालत देखकर सभी में अत्यंत दुख व आक्रोश देखा गया । भवन के भीतर की एक बीम टूटी हुई है कई जगह दरारें देखी गई साथ ही खिड़कियों में न तो ग्रिल लगी है न शीशे कई जगह से लकड़ी सड़ रही है छत उधडी हुई थी और कई जगह अंदर पानी आ रहा है दीमक भी लगी हुई है सरकारी कामकाज की ऐसी दुर्गत देखकर सभी सदस्य अत्यंत गुस्से में देखे गए ।


       बताया कि ग्राउंड फ्लोर में भी दो ताले लगाए गए हैं जल्दी ही उन्हें भी ग्राम प्रधान द्वारा गांव वालों की उपस्थिति में तोड़ा जायेगा और उसी दिन ग्राउंड फ्लोर की दशा से सभी को अवगत कराया जायेगा ।
         कार्यकारिणी की बैठक में पहले कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया जिसमें निम्न को जिम्मेदारियां दी गई
1– अध्यक्ष.. इंद्र सिंह स्यूनरी
2– उपाध्यक्ष…. बिपिन चंद्र पंत
3– सचिव… मोहन चंद्र पंत
4– उपसचिव. वीरेंद्र सिंह
5– कोषाध्यक्ष.. नीरज पंत
सदस्य…. 1— कुंदन सिंह स्यूनरी
              2— लाल सिंह स्यूनरी
              3— महेंद्र सिंह
              4— राजेंद्र सिंह
              5— हरीश राम
              6— चित्रा पंत
              7– आनंद सिंह
              8– गोविंद सिंह
              9– बलवंत सिंह
कार्यकारिणी के गठन के बाद पंत जी की 126 वीं जन्म जयंती समारोह के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई । खाने- पीने की जिम्मेदारी स्थानीय सदस्यों को दी गई अंत में नव निर्वाचित सचिव ने सभी का आभार प्रकट किया  और पूर्व अध्यक्ष व सचिव का उनके किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया व नए पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी गई फिर अध्यक्ष की अनुमति से सभा का समापन किया गया ।

Leave a Reply