shishu-mandir

नगर व्यापार मंडल में महिला उपाध्यक्ष पर सीधी टक्कर,एक प्रत्याशी का नामांकन रद जांच के बाद मैदान में रहे 21 प्रत्याशी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
vyapar mandal
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनावों के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। प्रत्याशियों के समर्थकों ने व्यापारियों से कंवेसिंग भी की और दल बल के साथ नामांकन किया।

इस दौरान महिला उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी स्नेहा चौहान उम्र सीमा की बाध्यता पूरी नहीं कर पाई जिस कारण निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने उनका नामांकन रद कर दिया। जांच के बाद 21 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। नामांकन के बाद महिला उपाध्यक्ष पद पर तारा अग्रवाल और अनीता रावत के बीच सीधी टक्कर है। इस पद पर दो ही प्रत्याशी रह गए हैं।

हैरीटेज होटल में हुए नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह पंवार,दीपेश चन्द्र जोशी और सुशील साह ने अपना नामांकन किया। उपाध्यक्ष पुरूष पद पर प्रत्येश कुमार पांडे, दिनेश जोशी,राजेन्द्र प्रसाद,रोहित साह,दीपक जोशी ने नामांकन किया। महासचिव पद पर गिरीश नाथ गोस्वामी,नवनीत वर्मा,मयंक बिष्ट ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर कार्तिक साह,सुमित गुप्ता और गोपाल सिंह चौहान ने नामांकन किया। उपसचिव पद पर अमन नज्जौन,चंदन गैड़ा,दीक्षित जोशी,नरेन्द्र कुमार और राहुल बिष्ट ने अपना नामांकन किया। व्यापार मंडल के लिए 5 जनवरी को मतदान होगी इसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

नामांकन कार्य पूरा करने में निर्वाचन अधिकारी हेम चन्द्र पांडे,सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश छिमवाल,मनीष तिवारी ने सहयोग दिया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा,अनूप गुप्ता,दीप लाल साह,मनीष जोशी,दीपक साह,कमल बिष्ट, संजीव गुप्ता,दिनेश मठपाल, दीप जोशी,शरद अग्रवाल आदि शामिल थे।

यहां देखें पूरी सूची

vyapar mandal almora list

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….