Road accident: अलग-अलग हादसों में 2 युवकों की मौत

रुद्रपुर: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। उधमसिंह नगर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की दर्दनाक…

d38d3a5f37163f3645db7f7071b8bfba

25

रुद्रपुर: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। उधमसिंह नगर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 

पहला मामला किच्छा बाइपास रोड का है। बीती सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद  ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल समेत पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप, ठाकुरनगर, वार्ड नंबर 10 निवासी 28 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। 
 

बताया जा रहा है कि मृतक किसी कंपनी में मजदूरी करता था। बीती रात वह अपनी बाइक से किच्छा की ओर जा रहा था। इसी बीच किच्छा बाइपास रोड पर तीनपानी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। 
 

वही, गदरपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज सैनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज सोमवार शाम को रुद्रपुर आए आया था। रात को वह वापस बाइक से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच गदरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

 

पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाशी में जुटी है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पंकज सैनी के वाहन को टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।