हर्षोल्लास से मनाया गया एसएसबी सीमांत मुख्यालय का 15वां स्थापना दिवस

× रानीखेत: सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बल के…

Screenshot 2026 02 22 20 49 37 36 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सराहनीय कार्य हेतु चयनित कार्मिक महानिदेशक सिल्वर डिस्क एवं प्रशंसा पत्र से हुए सम्मानित

रानीखेत: सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बल के शौर्य, समर्पण और अनुशासित कार्यप्रणाली की झलक दिखी।


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सराहनीय कार्य हेतु चयनित कार्मिकों को महानिदेशक सिल्वर डिस्क एवं प्रशंसा पत्र से अलंकृत किया।


सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली में रविवार को शहीद स्मारक में वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यकारी महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार ने विभागीय अधिकारी व कार्मिकों को स्थापना दिवस की बधाईयाँ देते हुए सीमांत के पिछले एक वर्ष की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बल ने सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के अपने मूल मंत्र को चरितार्थ किया है।


इस अवसर पर उन्होंने सराहनीय कार्य हेतु चयनित कार्मिकों को महानिदेशक सिल्वर डिस्क एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया तथा कहा यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नही बल्कि संपूर्ण वाहिनी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वही इस अवसर कर जवानों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं आयोजित हुई, जिसमें टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम दिखा ।


इस मौके पर कमांडेंट डा.जेके शर्मा,देबासिस पाल, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम, उप कमांडेंट प्रभाकर, सहायक कमांडेंट संजीव डिमरी, राहुल कुमार राय, अधिशासी अभियंता जसवीर सिंह व अधीनस्थ अधिकारी व बल कार्मिकों एवं संदीक्षा परिवार मौजूद रहा ।

Leave a Reply