अल्मोड़ा में जनगणना-2027 की शुरुआत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित अधिकारियों ने स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना को दिया बढ़ावा, आप भी घर बैठे इस तरह करें स्व-गणना

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार…

Screenshot 2026 04 10 19 43 45 07 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है।


शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र द्वारा जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूर्ण की गई।


इस पहल के माध्यम से उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्व-गणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड राज्य में जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व आम नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है।

इसके लिए https://se.census.gov.in पोर्टल पर 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने परिवार एवं आवास से संबंधित मूलभूत जानकारी दर्ज कर ‘SE ID’ प्राप्त कर सकते हैं, जिसका उपयोग बाद में प्रगणकों द्वारा सत्यापन के दौरान किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद अल्मोड़ा के समस्त नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना कर इस अभियान को सफल बनाएं तथा आगामी चरण में घर-घर आने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर सहयोग करें।