सराहनीय पहल: पहल संस्था ने प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं को लेकर कराया तीसरा मॉक टेस्ट

पहल संस्था द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सैनिक स्कूल एवं अन्य प्रतियोगिता की तैयारी का इस वर्ष का तीसरा माक टेस्ट का आयोजन किया गया।…

Screenshot 2026 02 22 21 38 49 99 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

पहल संस्था द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सैनिक स्कूल एवं अन्य प्रतियोगिता की तैयारी का इस वर्ष का तीसरा माक टेस्ट का आयोजन किया गया।


जिसमें क्षेत्र स्याल्दे ब्लाक के अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । जहा अनेक अध्यापक अध्यापिकाओं ने उपस्थित रहकर सहयोग किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र से बच्चों सहित अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


परीक्षा में 43 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के प्रथम बेला में माक टेस्ट द्वारा ओएमआर सीट भरने के लिए चर्चा परिचर्चा एवं अध्यापकों द्वारा बहुत सी गहन जानकारी दी गई।


इस अवसर पर अनेक अध्यापक अध्यापिकाएं विराजमान बालादत्त पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्राशि संघ स्याल्दे, महेश दुर्गापाल प्रधानाचार्य राइका चनौलिया, कु भावना पहल संस्था में अध्यापिका, डा नवीन जोशी, दीवाकर पंचोली, मानसिंह रावत अध्यक्ष रा शि संघ स्याल्दे, नारायण सिंह मेहरा, सुशील कुमार प्रजापति, धीरेन्द्र सिंह चौहान, दीपचंद्र मिश्रा, किशोर कुमार, महेन्द्र कडाकोटी, दिग्विजय, पंकज मंडल, एवं मयंक पपनोई, गिरीश गिरी तथा अभिभावक रूप में वंदना कांडपाल, प्रेमा गोस्वामी उपस्थित रहे।
पेपर सम्पन्न होने के पश्चात बच्चों को अल्पाहार वितरण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।


इस मौके पर दीपचंद्र मिश्रा ने 1000 रु धनराशि पहल संस्था को प्रदान की। इस अवसर पर पहल संस्था के अध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया सभी को आगामी परीक्षा की शुभकामनायें प्रदान की।