shishu-mandir

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022- पिथौरागढ़ जिले में इस बार बढ़े 12,885 वोटर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में इस बार 12885 वोटरो की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जनपद में 3,81,581 मतदाता हैं। आज यहां जिलाधिकारी ने एक प्रेस वार्ता में चुनाव की तैयारियों संबधित जानकारी दी।

new-modern
gyan-vigyan


जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का विशेष ख्याल रखा जाएगा। दिव्यांग और 80 प्लस उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए भी पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा रहेगी।

saraswati-bal-vidya-niketan


विधानसभा सभा चुनाव और कोविड के मद्देनजर सोमवार को क्लेक्टेट सभागार में प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यो और निर्वाचन के संबध में विस्तार से जानकारी दी।


जिलाधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के लिए कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 8 बजे शाम से 8 बजे सुबह तक रैली, जनसभा आदि सभी प्रतिबंधित हैं। पोलिंग स्टेशन पर सभी पार्टियों के एजेंट डबल वैक्सीनेटेड होने जरूरी हैं। जिले में छूटे हुए सभी लोगों को डबल वैक्सीन लगाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की कन्ट्रोल रूम से रेग्युलर मानिटरिंग की जा रही है। जहां पर भी ज्यादा केस मिले हैं वहां पर कन्टेंमेंट जोन बनाया गया है।


जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मे कुल 3,81,581 मतदाता हैं। इस बार 12,885 नए मतदाता बने हैं। राजनैतिक दलों को डोर टू डोर कैंम्पेन के लिए केवल 5 लोगों की ही अनुमति है। स्टार प्रचारक की संख्या 40 से कम करते हुए 20 निर्धारित की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान आदि मौजूद थे।

Uttarakhand:: देखें वीडियो बर्फबारी से निखरी मुनस्यारी की रंगत@uttra news