Big Breaking- जीप व ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की मौत, 7 गंभीर.. मंदिर दर्शन को जाते वक्त हुआ हादसा

राजस्थान। राजस्थान के नागौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जीप व ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत…

d38d3a5f37163f3645db7f7071b8bfba

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

राजस्थान। राजस्थान के नागौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जीप व ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

घटना आज सुबह करीब साढ़़े 7 बजे की है। श्रीबालाजी के पास तेज रफ्तार के एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के दौरान 12 सीटर जीप में 18 लोग सवार थे। ये सभी लोग रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

 

accident

मृतकों में 8 महिलाएं व 3 पुरूष शामिल है। यह सभी लोग मध्यप्रदेश में देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक का नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।