Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

शत प्रतिशत रहा होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का 12 वीं का रिजल्ट,युवराज रहे टॉपर

अल्मोड़ा, 13 मई 2025 🎓 आज घोषित हुए CBSE कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में होली एंजिल पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा…

अल्मोड़ा, 13 मई 2025

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


🎓
आज घोषित हुए CBSE कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में होली एंजिल पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र युवराज सिंह ने 93.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके पिता राजस्व विभाग में सब-इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में काकड़ीघाट में तैनात हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। तन्मय कुमार ने 86.40% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, उनके पिता बैंक कर्मचारी हैं और रानीखेत में पोस्टेड हैं। सृष्टि भोज ने 86% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, वह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू की पुत्री हैं।

100 result at holy angel public school almora yuvraj topspercent 1


विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट तथा किशन सिंह बिष्ट ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देने के साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित की है।


ओवरआल परिणाम देखा जाएं तो पूरे भारत में इस वर्ष CBSE कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा था, जिसमें लड़कियों ने 91.64% के साथ लड़कों (85.70%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
बोकारो के हिमांशु अग्रवाल ने 98.6% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया। उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जिसे आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

बोकारो के हिमांशु अग्रवाल ने 98.6% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया। उनकी सफलता की प्रेरणादायक कहानी आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

CBSE कक्षा 12वीं के परिणामों की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

होली एंजिल पब्लिकस्कूल, अल्मोड़ा के बारे में अधिक जानकारी और प्रवेश विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें।