shishu-mandir

लमगडा के टकोली ढैंली में डेढ़ दर्जन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

4ba59ad6a4bf4dbaeefc6549b9892168

new-modern
gyan-vigyan

 

जागेश्वर विधानसभा के विधायक  गोविन्द सिंह कुंजवाल ने विकास खंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत टकोली ढैंली में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

इस दौरान डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में  लोगों द्वारा  विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

       बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों ने  विधायक के संमुख अपनी-अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्तमान में बढ़ती मंहगाई ने परिवार चलाना मुश्किल कर दिया है ‌कोई रोजगार के साधन नहीं है कमाऊ लोग घरों में बैठे हुए हैं। सभी लोग ने एकमत होकर देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को फेल करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन विधायक कुंजवाल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा उनके द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरा देश व प्रदेश के लोग परेशान हैं,अब लोग इनके कुचक्र को समझ चुके हैं,ये भाजपा विकास करने वाली पार्टी नहीं है ये गरीबों व युवाओं का नुक़सान करने वाली पार्टी है।

 इनकी नीति कभी भी गरीबों के हित में नहीं रही ये पार्टी पूंजिपतियों की पार्टी है, जहां कांग्रेस गरीबों के हित की जनकल्याणकारी योजनाएं बनाती है वहीं दूसरी तरफ भाजपा पूंजिपतियों के हित की योजना बना कर उनकी तिजोरी भरने का काम करती हैं।आज इनकी नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेश में परिवर्तन का मन बना रहे लोग कांग्रेस की ओर आशाभरी नजरों से देख रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि इस मौके पर   भाजपा की जनविरोधी नीतियों से खिन्न होकर डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा, जिनका विधायक  व ब्लाक अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर  गोविन्द सिंह, मनोज सिंह,विजय सिंह,बालम सिंह,पान सिंह,प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह, विक्की चौहान,आन सिंह, दीवान सिंह, कृष्ण टम्टा,प्रदीप आर्य,मोहन राम, दीवान राम,भीम सिंह, जीवन सिंह आदि रहे।  विधायक कुंजवाल द्वारा ग्राम पंचायत के विकास व रोजगार के लिए 3.0 लाख रुपए की विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।

  बैठक को ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है अब हम सब को संगठित होकर इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए आगे आना होगा।

बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पांडे,हेम आर्य, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट, प्रभारी गोपाल चौहान,मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट,धन सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल बनौली, प्रधान खटोला बसंत बल्लभ,क्षे पंचायत सदस्य तोली हरीश डसीला, पूर्व प्रधान गौलीमहर मोहन नगरकोटी, पूर्व क्षे पं सदस्य सत्यौ पान सिंह, जसवंत सतवाल,भैरव दत्त पाण्डेय, जगन्नाथ पांडे, दीवान राम, गिरीश पांडे, चंदन बोरा आदि उपस्थित रहे।