shishu-mandir

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने लेप्रोसी में किया मिष्ठान व फल वितरण

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

8c4fdd7321497f906443bd628e6668bd

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल (Kundan Latwal) के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा की जिला इकाई ने करबला स्थित लेप्रोसी मिशन में कुष्ठ रोगियों को फल व मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु जीवन की कामना की। 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंदन लटवाल (BJYM state president Kundan Latwal) के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं में नये जोश का संचार हुआ है। उन्होंने पार्टी के लिए हमेशा ​तन मन के साथ काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व पार्टी की विचारधारा का प्रचाार प्रसार किया, जिससे प्रोत्साहित होकर कई युवाओं ने युवा मोर्चा का दामन थामा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशध्यक्ष के दीर्घायु व सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।  

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट, जिला मंत्री पुष्कर कनवाल, पंकज बिष्ट, मनोज लटवाल, सुंदर लटवाल, नितिन लटवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।