युवक कांग्रेस का आरोप :-कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही है बीजेपी, बीजेपी का फूंका पुतला

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा : भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस ने भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या करने की साजिश कर रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर जोड़ तोड़ से सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए वह कोई भी हथकंडा अपनाने से गुरेज नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य अलोकतांत्रिक है। भाजपा को यह हक नहीं है कि जनतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराने का षड़यंत्र करे |
पुतला दहन कार्यक्रम में युंका के उपाध्यक्ष निर्मल रावत, आशीष पंत, सुनील कठायत, वकुल साह, सुभांशु रौतेला, लोकेश तिवारी, संजीव कर्मयाल, रोहित जोशी, पुष्कर सिंह, विपुल कार्की, भुवन कोरंगा, रितिक नयाल, शुभम जोशी, संदीप तड़ागी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल, मदन डांगी,देवेन्द्र धौनी, दिनेश नेगी आदि मौजूद थे।