युवा साहित्यकार, मनी नमन की कविता संग्रह ‘अदना सा आकाश’ का विमोचन

अल्मोड़ा महोत्सव के अंतिम दिन किया गया कविता संग्रह का विमोचन अल्मोड़ा:- युवा साहित्यकार मनी नमन की किताब “अदना सा आकाश” का विमोचन अल्मोड़ा महोत्सव…

अल्मोड़ा महोत्सव के अंतिम दिन किया गया कविता संग्रह का विमोचन

IMG 20181024 WA0099

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:- युवा साहित्यकार मनी नमन की किताब “अदना सा आकाश” का विमोचन अल्मोड़ा महोत्सव में किया गया। उक्त कविता संग्रह “अदना सा आकाश” का विमोचन विख्यात भाषाविद पद्मश्री अशोक चक्रधर सहित जिलाधिकारी अल्मोड़ा,नितिन भदौरिया,मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के कर कमलों द्वारा किया गया, लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार अशोक चक्रधर ने मनी नमन की इस कृति को मील का पत्थर बताया,उन्होंने कहा कि कवि ने हर ओर कलम चलाई है, पुस्तक की कविताएं और शिल्प लाजवाब है। मनी नमन देश के उन चुनिंदा सहियकारों में हैं, जिन्होंने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि पाई है। नए प्रयोगों के साथ रागों और छन्दों पर आधारित बृजभाषा और कुमाऊँनी में कृष्णलीला, लवकुशलीला,नंदा नाटिका,भस्मासुर कथा,प्रह्लाद भक्ति,गणेशलीला, इत्यादि का मौलिक लेखन और रंगमंचन मनी नमन द्वारा किया गया है। इनके दो सांझे काव्य संकलन,एक उपन्यास प्रकाशित हुआ है। कन्या भ्रूण हत्या,नशा उन्मूलन आदि विषयों पर इनके द्वारा जागरूकता के तहत रंगमंचन में निर्देशन किया जा चुका है।

IMG 20181024 WA0098
जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने मनी नमन को उनकी इस पुस्तक के लिए बधाई दी। विमोचन समारोह में, राष्ट्रीय हास्य कवि रसिक गुप्ता, अन्तराष्ट्रीय हास्य कवियित्री बलजीत कौर, डॉ. नरेश चौधरी,डॉ. जे.सी दुर्गापाल,डॉ. दिलीप सिंह बोरा,श्री हेमन्त बिष्ट आदि मौजूद थे, संचालन डॉ.नरेश चौधरी और अध्यक्षता पद्मश्री अशोक चक्रधर द्वारा की गई।