कार्यकर्ताओं ने बच्चों संग मनाया भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

IMG 20181209 WA0011
अल्मोड़ा:भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा की ओर से अल्मोड़ा स्टेडियम में बच्चो के साथ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन जी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केके काटकर उनके दीर्घजीवन व उज्ज्वल भविष्य व दीर्घ जीवन की कामना की| इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि युवा देश की रीढ हैं उन्हें राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित करना संगठन का उद्देश्य है|

IMG 20181209 WA0010

उन्होंने कहा कि युवासोच के साथ मोर्चा ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया है|इस अवसर पर युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं को लेकर है और संगठन भविष्य में भी युवाओं के मध्य एक सकारात्मक सोच व विकास को लेकर जाएगा| कार्यक्रम में मोर्चा के जिला महामंत्री अमित साह मोनू, नगर अध्यक्ष कैलास गुरुरानी, जितेन्द्र बंगारी, पंकज बिष्ट,अशोक कनवाल, दिवाकर बिष्ट, अनुज जोशी प्रवीण सिंह, रवीन्द्र कुमार संतोष जोशी आदि मौजूद थे|

Joinsub_watsapp