युवा हो जाए तैयार : लोक सेवा आयोग ने समूह ग के इन पदों पर मांगें आवेदन

लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश के विभिन्न विभागों में समूह ग के रिक्त 223 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आयोग की तरफ…

लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश के विभिन्न विभागों में समूह ग के रिक्त 223 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आयोग की तरफ से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2023 के तहत विभिन्न विभागों में समूह ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसमें इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकतें हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदो, सहकारी समितियों में 3, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवम खाद्य प्रसंस्करण विभाग में एक, कृषि विभाग में 38 , सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। वही संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि 7 से 16 मार्च तक है।