अल्मोड़ा में युवक कांग्रेस ने भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ दी तहरीर, जाने कारण

अल्मोड़ा। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सु​ब्रहमण्यम स्वामी ने…

yunka

अल्मोड़ा। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सु​ब्रहमण्यम स्वामी ने एक काग्रेस के निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद स्वामी के आरोप तथ्यहीन और छवि को धूमिल करने वाले हैं जिससे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाए आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने ऐसे तथ्यहीन आरोप लगाने वाली भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,पंकज सिंह,पुष्कर सिंह बिष्ट,कमल कोरंगा,राहुल कनवाल, निर्मल रावत,धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,राजीव कर्नाटक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25