ब्रेकिंग न्यूज- युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

रामनगर। रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती पीरुमदारा निवासी एक युवक ने तमंचा कनपटी से सटाकर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रामनगर। रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती पीरुमदारा निवासी एक युवक ने तमंचा कनपटी से सटाकर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी मैं जानकारी देते हुए बताया कि 37 वर्षीय कुलदीप सिंह का पारिवारिक विवाद चल रहा था तथा वह काफी परेशान था। बताया कि कुलदीप सिंह ने सोमवार की देर रात घर में ही इस हरकत को अंजाम दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।