Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आप भी हो जाएं सावधान उत्तराखंड में शाम 6 से रात 9 बजे तक घूम रही है मौत,कहीं आप भी ना हो जाए शिकार

अगर आप भी उत्तराखंड की सड़कों पर चलते हैं तो शाम 6:00 से 9:00 बजे के बीच आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अगर आप भी उत्तराखंड की सड़कों पर चलते हैं तो शाम 6:00 से 9:00 बजे के बीच आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश में सबसे अधिक दुर्घटना इसी समय हो रही हैं।


इस बार जनवरी से अक्टूबर तक हुई दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो प्रदेश में इस अवधि में कुछ 1488 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इनमें से सबसे अधिक 280 दुर्घटनाएं शाम 6 से रात 9:00 बजे के बीच हुई है और 157 व्यक्तियों की मौत भी हुई है।


प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चल रहे हैं लेकिन यह भी सही बात है कि शाम 6:00 बजे के बाद सड़कों से पुलिस गायब हो जाती है। इस समय ऑफिस से घर आने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष कर नजर रखनी चाहिए।


इसी समय पुलिस सड़कों पर नहीं रहती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यहां आंकड़ा प्रस्तुत किया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने इस अवधि में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा कार्य के लिए अहम योगदान देने वाले 10 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें आठ व्यक्तिगत श्रेणी व दो को सामूहिक श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।