Dates Farming Tips:आप भी खजूर की खेती करके कमा सकते हैं लाखों, एक पेड़ देता है ₹50000 का मुनाफा

Dates Farming Tips: भारत में आजकल कई लोग बिजनेस करके अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। अब भारत में कई किस्म की फसले भी उगाई…

Dates Farming Tips: भारत में आजकल कई लोग बिजनेस करके अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। अब भारत में कई किस्म की फसले भी उगाई जाती हैं और लोग इन फसलों के जरिए भी काफी लाभ कमाते हैं। इसके साथ ही वह नए-नए तरीके भी अपनाते रहते हैं। किसान अब फलों की भी खूब खेती कर रहे हैं जिसे खूब मुनाफा होता है।

भारत के अलग राज्यों में मौसम के हिसाब से अलग-अलग खेती होती है। राजस्थान में खजूर की खेती से किसानों का जीवन ही अब एकदम बदल गया है। इसके अलावा गुजरात, केरल और तमिलनाडु में किसानों को खजूर की खेती से लाखों का लाभ हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खजूर की खेती से लाखों का मुनाफा
सामान्य तौर पर खजूर की खेती खाड़ी देशों में ज्यादा की जाती है। दुनिया में ईरान में सबसे ज्यादा खजूर की खेती होती है तो वहीं अब भारत में भी इसकी खेती की तरफ लोगों का रुझान बढ़ गया है। भारत में राजस्थान गुजरात, केरल और तमिलनाडु इन राज्यों में खजूर की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है।

एक एकड़ में 70 पौधे तक लगाए जा सकते हैं। खजूर का एक पेड़ 70 से 100 किलो तक खजूर देता है। यानी आंकड़ों को देखा जाए तो साल भर में खजूर की खेती तकरीबन 5 हजार किलो तक खजूर पैदा करती है। बाजार में खजूर की काफी डिमांड होती है ऐसे में आसानी से किसान इस खेती से लाखों कमा सकते हैं।

इस तरह करें खेती
खजूर की खेती करने का सही मौसम जुलाई से सितंबर के बीच का होता है। यह पौधे किसी भी तरह की मिट्टी में उगाए जा सकते हैं। इन पौधों को लगाते वक्त बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए की खजूर के दो पौधों के बीच की दूरी 8 मीटर से ज्यादा होने चाहिए।लगाने के 3 साल बाद ही खजूर के पौधे फल देने लगते हैं। खजूर के पौधों को सिंचाई की जरूरत नहीं होती है लेकिन गर्मियों के मौसम में महीने में 15 से 20 दिन पानी देना जरूरी होता है, तो वहीं सर्दियों के मौसम में महीने में एक बार पानी देने से भी काम चल सकता है।