जन-जागरूकता के दौरान तिब्बती मूल के लेखक तेनजिन (Tenzin) पहुंचे अल्मोडा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। तिब्बती मूल के प्रसिद्ध लेखक तेनजिन (Tenzin) अल्मोड़ा पहुंचे। अपनी लेखनी से विशिष्ट पहचान रखने वाले तिब्बती मूल के तेनजिन हिमाचल के धर्मशाला में रहते हैं और पिछले अगस्त माह से पांच हिमालयी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।

holy-ange-school

उन्होंने बताया कि उनके अभियान का मुख्य उद्देश्य चीन की विस्तारवादी नीतियों से आम जनता को रूबरू कराना है ताकि चीन से संभावित खतरे से लोग आगाह रहें। कहा कि उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य तिब्बत को चीन से पूर्ण रूप से आजादी करना है।

ezgif-1-436a9efdef

अल्मोड़ा किताब घर अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम की शुरुआत तेनजिन द्वारा दलाई लामा पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दिखाते हुए की गई जिसके डायलॉग उनके द्वारा लिखे गए हैं और उन्होंने खुद इस फिल्म में अभिनय भी किया है। लेखक से मिलिए कार्यक्रम में आए अल्मोड़ा के नागरिकों ने तेनजिन से सवाल किए और उन्होंने उनका जवाब दिया।

तेनजिन ने इस दौरान अपनी किताबों के बारे में भी लोगों से जानकारी साझा की। उनकी किताब ‘कोरा’ जो की काफ़ी चर्चित रही है उसकी बिक्री से होने वाली आय उनकी यात्राओं का खर्चा भी वहन करती है। अल्मोड़ा के बाद तेनजिन अपनी यात्रा को जारी रखते हुऐ धारचुला तक जायेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पदमश्री शेखर पाठक भी उपस्थित रहे उनके अलावा वरिष्ट रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, आकाशवाणी अल्मोड़ा के निदेशक प्रतुल जोशी, बृजेंद्र लाल साह थिएटर सोसाइटी के भास्कर जोशी, दीपू कांडपाल, कमलेश तिवारी, काफल ट्री के अशोक पाण्डे एवम भास्कर भौर्याल, नीरज भट्ट, रविशंकर गुसाईं, कमल जोशी, महेंद्र सिंह मिराल, नीरू धवन, कृष्ण चंद्र पलड़िया आदि उपस्थित रहे। तेनजिन ने अन्त में अल्मोड़ा किताब घर के जयमित्र सिंह बिष्ट का कार्यक्रम की मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया।

Joinsub_watsapp