नृसिंह कल्याण समिति की ओर से आयोजित किया गया महिला होलिकोत्सव

अल्मोड़ा: नृसिंह कल्याण समिति नरसिंहबाड़ी में महिला होलिकोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। वर्मा हॉल में आयोजित होलिकोत्सव का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए…

Screenshot 2026 02 22 19 40 01 37 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

अल्मोड़ा: नृसिंह कल्याण समिति नरसिंहबाड़ी में महिला होलिकोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।


वर्मा हॉल में आयोजित होलिकोत्सव का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखना था। भगवान गणेश को समर्पित होली गायन से कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसके बाद महिला होलियारों ने अनेक होलियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


आयोजकों ने बताया कि समिति पिछले कई सालों से इस आयोजन को कर रही है। कार्यक्रम में सभी को रंग पर्व होली की हार्दिक बधाई दी गई।


इस मौके पर ‌समिति के सचिव प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा,नरेश चंद्र वर्मा, नरेन्द्र लाल वर्मा, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, शिवानी वर्मा, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, देवकी वर्मा, चित्रा पांडे,अमिता साह आदि मौजूद थे।