बसोली में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया, विशिष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

बसोली/अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था तथा संसाधन पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में बसोली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला…

बसोली/अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था तथा संसाधन पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में बसोली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारों के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब भी महिलाओं को अवसर मिला, उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने महिलाओं की प्रगति में सामंती सोच को सबसे बड़ी बाधा बताया। साथ ही, महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने और कानूनी सुरक्षा को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि पंचायतों में आरक्षण मिलने के बाद महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आई हैं, लेकिन अधिकांश महिलाएं आज भी पुरुषों के प्रभाव में निर्णय लेने को मजबूर हैं। इसे बदलने के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तारा नगरकोटी, नीमा बिष्ट और गंगा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हेमा देवी, हंसा भंडारी, हेमा भंडारी, मनीषा देवी, कविता आर्या, कमला देवी, गीता देवी, रेनू देवी, आशा भाकुनी, पुष्पा बिष्ट, चंपा नयाल, ईश्वर जोशी, देव सिंह पिलख्वाल, तारा डंगवाल, किशोर तिवारी, चंदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, पूजा आर्या, संतोषी, भगवती देवी, तारा देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आयोजकों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।