Nainital Breaking- होटल में महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

नैनीताल। सोमवार सुबह नैनीताल के एक होटल में ठहरी महिला पर्यटक की ​संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

0436db2297aa32b09b29c82a3784225f

नैनीताल। सोमवार सुबह नैनीताल के एक होटल में ठहरी महिला पर्यटक की ​संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

विगत दिवसही नगर में एक पर्यटक पर हुए हमले के बाद से यह दूसरा वाक्या है जब एक महिला पर्यटक की लाश होटल के कमरे में दिखाई दी। 

जानकारी के मुताबिक नोएडा गौतमबुद्ध नगर से चार लोग घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे हुए थे, और यह लोग नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल में दो अलग—अलग कमरों में रूके हुए थे। चारो पति पत्नी बताए जा रहे है। सोमवार की सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालो ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था। 

इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। कहा ​कि फोरेंसिक टीम की जांच के बाद बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी हुई हैं।