shishu-mandir

पैराग्लाइडिंग के दौरान सेफ्टी हार्नेस टूटने से गिरी महिला , मौके पर मौत , पैराग्लाइडर गिरफ्तार

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

पैराग्लाइडिंग के दौरान महिला एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। यह चौकाने वाला मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से सामने आया है।

new-modern
gyan-vigyan

तेलंगाना के संगारेड्डी जिला निवासी महिला पैराग्लाइडिंग हार्नेस टूटने के बाद छत पर जा गिरी इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

saraswati-bal-vidya-niketan

पैराग्लाइडर पायलट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के टेंडम फ्लाइट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हार्नेस हवा में ही टूट गया। जिससे महिला एक घर की छत में जा गिरी और वही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर सभी पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी है। वही प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश भी जारी कर दिए है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पायलट ने किसी स्वीकृत पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरी थी और पायलट के पास इससे संबंधित दस्तावेज थे या नही।

आपको बता दें कि धोबी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सबसे प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट में से एक है। बीते कुछ सालों से यहां दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई थी। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जनवरी 2022 में सभी पैराग्लाइडिंग की गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इससे पहले भी सेफ्टी टूटने से एक महिला की मौत हुई थी।