shishu-mandir

संघर्ष से पाया है मुकाम,अभी जारी रहेगी हकों की लड़ाई, अल्मोड़ा में महिलाओं ने रखी दिल की बात

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read


अल्मोड़ा:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला विंग की ओर से आयोजित गोष्ठी में महिलाओं ने कहा कि हकों की बहाली की लड़ाई अभी लंबी है, महिलाओं ने अब तक जो भी हासिल किया है वह मुकाम एक लंबे संघर्ष का परिणाम है| गोष्ठी साधारण महिलाओं के असाधारण अनुभव विषय पर आयोजित की गई थी |
कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने अपने संस्मरण सुनाए और संघर्ष की वाहक बनी महिलाओं ने कार्यक्रम को औपचारिक होने से बचाते हुए उत्सुकता से भरपूर बना दिया | लिंक रोड स्थित मिलम होटल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समानता व मुकम्मल हक के लिए अभी और लंबी लड़ाई लड़नी है | दन्या से आई चन्द्रा पंत ने कहा कि महिलाओं ने अपने लंबे संघर्ष व विपरीत परिस्थितियों में एक पहचान बनाई है, उन्होने दन्या, काफलीखान में नशा विरोधी आंदोलनों की जानकारी दी, भिकियासैंण की सनड़ा से आई पुष्पा रावत जो महिला मंगल दल की अध्यक्ष व प्रधान भी रहीं उन्होंने अपने संघर्ष की जानकारी दी कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने वाले हमेशा कई कांटे बोते हैं उन्होंने कहा कि वह कभी स्कूल नहीं गई बावजूद समाज व संगठनों के साथ रह कर उन्होंने जाना कि एकता में काफी ताकत होती है, उपपा की रेखा धस्माना, आनंदी वर्मा, पीसी तिवारी, जन्मेजय तिवारी, गोपाल राम, अमीनुर्रहमान, सहित विभिन्न स्थानों से आई दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं|

new-modern
gyan-vigyan