क्या जहीर इकबाल से शादी करते ही धर्म बदल देंगी सोनाक्षी सिन्हा? ससुर ने बताई सच्चाई

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इन दिनो हर किसी की जुबा पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच एक सवाल सभी…

IMG 20240623 104301 1

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इन दिनो हर किसी की जुबा पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच एक सवाल सभी के जेहन में आ रहा है कि क्या सोनाक्षी जहीर के साथ शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कर लेंगी। अब हो भी क्यों ना हिंदू एक्ट्रेस मुस्लिम संग निकाह करेंगी तो जाहिर सी बात है ये सवाल तो उठेगा ही।

इन्हीं सवालों के जवाब में सोनाक्षी के ससुर ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सभी की बोलती बंद हो गई है। जी हां, दबंग गर्ल के होने वाले ससुर जी इकबाल रतनसी ने खुलासा किया है कि जहीर-सोनाक्षी की शादी न तो हिंदू रिवाजों से होगी और न ही मुस्लिम रिवाजों से, क्योंकि ये एक सिविल मैरिज होगी। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया है कि एक्ट्रेस शादी के बाद मुस्लिम धर्म नहीं अपनाएंगी, क्योंकि दो दिलों का मिलन है, इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।