केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानती,अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महारैली में आम आदमी पार्टी ने केंद्र…

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महारैली में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। आप पार्टी के नेताओं ने कहा कि वह राज्यसभा में इस बिल को पास नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों से एकसाथ आते हुए केन्द्र सरकार की मनमानी का विरोध करने का आह्वान भी किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 12 साल पहले वह सभी इकठ्ठा हुए थे। अब केन्द्र सरकार की तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं। कहा कि हम इस अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा। आरोप लगाया कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के हक में फैसला दिया था लेकिन केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अध्यादेश लेकर आई है। कहा कि चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना ही चाहिए।