ये कहां जा रही है युवा पीढ़ी ? स्मैक के साथ पकड़ा गया अल्मोड़ा में 20 वर्षीय युवक

    एसओजी ने यहां एक 20 वर्षीय युवक को स्मैक और इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है।   बीते दिवस एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली…

87c2104fa6f7a930f28d5b37928a6624
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

 

एसओजी ने यहां एक 20 वर्षीय युवक को स्मैक और इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। 

 बीते दिवस एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम ने सिकुड़ा बेण्ड के पास एक युवक को रोककर चैंकिंग  की तो युवक के पास से 5.84 ग्राम स्मैक और इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। स्मैक को युवक यहां युवाओं को बेचने के लिये ले जा रहा था। 

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक अंशुल हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर अल्मोड़ा में युवाओं को बेचने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि उक्त युवक वर्ष 2018 में मोबाईल चोरी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में पता चला कि वह अपने शौक पूरा करने हेतु कम दामों में स्मैक खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बना कर नगर के युवाओं को बेचता है। स्मैक के साथ पकड़े गये युवक के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत 58 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमरपाल सिंह, कांस्टेबल हिमांशु,दिनेश एसओजी के दिनेश नगरकोटी,संदीप सिंह और राजेश भट्ट शामिल रहे।