जब बिना ड्राइवर के ही चक्कर लगाने लगा आटो ​रिक्शा, यह वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक आटो रिक्शा सड़क में गोल चक्कर लगाते हुए दिख रहा…

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक आटो रिक्शा सड़क में गोल चक्कर लगाते हुए दिख रहा है और हैरानी की बात यह है कि इसमें कोई ड्राइवर भी नही दिख रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
https://twitter.com/comedibanda/status/1598685491544854533

क्या है मामला


माइक्रो ब्लागिंग साइट टविटर पर एक Raghav Masoom नाम के टविटर यूजर ने एक Autorickshaw free from election rally लिखकर यह वीडियो शेयर किया है। 2 दिसंबर को शेयर किए गए इस वीडियो में एक आटो रिक्शा सड़क में गोल गोल चक्कर लगा रहा है।


क्या है आटो रिक्शा के गोल गोल चक्कर लगाने का राज
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक आटो रिक्शा का एक्सीडेंट होने के बाद उसे चला रहा आटो रिक्शा चालक नीचे सड़क में गिर गया और इसी बीच आटो रिक्शा का हैंडल भी लॉक हो गया। हैंडल लॉक होने के बाद रिक्शा वही पर सड़क के चारों ओर चक्कर लगाने लगा। किसी तरह से लोगों ने रिक्शे को रोका, अन्यथा फिर कोई हादसा हो सकता था।