वॉट्सएप के एडमिन की देशद्रोह के तहत गिरफ्तारी

वॉट्सएप एडमिन को रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी शीर्षक जरूर चौंकाने वाला है लेकिन है एक दम सही। इस सूचना के बाद आपको वॉट्सऐप यूज करने…


वॉट्सएप एडमिन को रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


शीर्षक जरूर चौंकाने वाला है लेकिन है एक दम सही। इस सूचना के बाद आपको वॉट्सऐप यूज करने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रहने वाला एक लड़का पिछले 5 महिने से जेल की सजा काट रहा है और इसका कारण है वॉट्सऐप।


जगढ़ के तालेन में बीएससी का छात्र पिछले 5 महीने से जेल की सजा काट रहा है। पुलिस ने उसे 14 फरवरी 2018 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जिस वॉट्सऐप ग्रुप का वो एडमिन है उसमें आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड किए गए। पुलिस ने उसपर आईटी एक्ट और आईपीसी सेक्शन 124 के तहत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रहने वाले कुछ लड़को ने ’ग्रुप संस्कार कमीने’ नाम का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में भारत माता की तस्वीर और देश की भावनाओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत की।जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि उसके परिजन उसके निर्दोष होने की बात कह रहे हैं। इस युवक पर देशद्रोह का मुकदमा चलने के कारण कोर्ट की तरफ से उसे जमानत नहीं मिल पाई है। इसके चलते  युवक अपनी परीक्षा भी नहीं दे सका।