shishu-mandir

एसओ और ​थानाध्यक्ष का नव सृजित थाने धौलछीना में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

धौलछीना। अल्मोड़ा जिले के नवसृजित धौलछीना थाना में एसओ विमल प्रसाद और थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने रविवार को जन प्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत भी किया।

new-modern
gyan-vigyan


जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक में थानाध्यक्ष सुशील कुमारने धौलछीना कस्बे के साथ गांव में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की बात कही। उन्होने तथा कानून व्यवस्था व यातायात संचालन के बारे में भी चर्चा की।

थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को उत्तराखंड पुलिस ऐप, गोरा शक्ति, साइबर क्राइम के बारे में बताने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी भी दी। उन्होने रिजॉर्ट, होटल स्वामियों से रजिस्टर को हर हाल में मेंटेन करने और ठहरने वाले लोगों की आईडी जरूर लेने को कहा। उन्होने मकान मालिकों से अपने किराएदारों का पुलिस सत्यापन करने को कहा। थानध्यक्ष ने उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया। उन्होने लोगों से किसी भी प्रकार की शिकायत ,समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने तथा हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही।


बैठक में थानाध्यक्ष ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाए जाने की बात कही। बैठक में इससे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत ने थानाध्यक्ष और पुलिस उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा बाहरी फेरी वालों पर नकेल कसने तथा क्षेत्र के युवाओं को नशे की दलदल से बचाने और व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने की बात कही।

रावत ने पुलिस से मित्र पुलिस की भूमिका निभाने की अपील करते हुए व्यापार मंडल की ओर से कानून के दायरे में पूरे नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। नया थाना स्थापित होने पर खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।


बैठक में सीओ विमल कुमार ने जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य बनाने के साथ ही जनता को किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना होने, सुरक्षा व क्षेत्र में शांति बहाल करने का आश्वासन दिया।


बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, मोहन सिंह जीना, बच्ची बोरा, राजू बोरा, संजय जीना, प्रकाश वर्मा, कन्नू बर्मा, पवन चम्याल, गोविंद मेहरा, कुंदन मेहरा, चंदन मेहरा, राहुल मेहरा, नंदन सिंह, शिवराज सिंह, ललित मेहरा, कृष्णा मलवाल, बलवंत बोरा, गोपाल मेहरा आदि लोग मौजूद र