Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand weather updates: फिर बदलेगा मौसम, दो दिन होगी वर्षा और बर्फबारी, लौटेगी ठंड

Uttarakhand weather updates: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। 10 से 11 मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे…

Uttarakhand weather updates: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। 10 से 11 मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर से ठंड बढ़ जाएगी। पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर से ठंड का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग में प्रदेश भर में अगले सप्ताह बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बारे में बताया है। पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद मौसम में परिवर्तन हो गया था। प्रदेश में गुरुवार से लेकर रविवार तक मौसम फिर बदल जाएगा और उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी होने के बाद फिर से ठंड वापस आ जाएगी।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप और सुबह शमशाद हवाएं चल रही हैं। दिन की धूप इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन सर्द दावों की वजह से ठिठुरन भी बनी हुई है जो लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर हवाओं में दिखाई दे रहा है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलने से एक बार फिर ठंड वापस आएगी। दिन में हवाओं के कारण धूप की गर्मी का असर दिखाई देगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यू टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस कारण दिन समय में धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।